एग्जाम में चीटिंग करता स्टूडेंट (Instagram/@nagarpalika.memes_)
अगर आपको याद हो तो जब हम स्कूल जाते थे तो एग्जाम में अक्सर चीटिंग करने की फिराक में रहते थे। सोचते थे कि बस एक मौका मिल जाए और पूरा एग्जाम सेट कर देंगे। कई बार तो हम एग्जाम से पहले रात-रात भर जागकर फर्रे बनाते थे। जिसमें छोटी-छोटी राइटिंग में प्रश्नों का उत्तर लिखकर ले जाते थे और जब भी मौका मिलता था उसे निकालकर देख लेते। कई बार ये फर्रे हमारी जेब से पकड़े भी जाते थे, लेकिन कई बार हम चीटिंग करने में कामयाब भी हो जाते थे। उस वक्त हमारी नजर भी कितनी तेज थी कि उतने छोटे-छोटे अक्षरों को तुरंत पहचान जाती थी। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हमारी बचपन की यादें ताजा हो गईं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपने एग्जाम में चीटिंग करने के लिए अपने खुराफाती दिमाग का इस्तेमाल करता है और एकदम छोटे-छोटे फर्रों पर प्रश्नों के उत्तर लिखकर उन्हें अपने शर्ट में स्टैपल कर लेता है, जिन्हें वह एग्जाम हॉल में चुपके से देखकर आंसर लिखता है। कपड़े में स्टैपल किया हुआ फर्रा देखने में एकदम किसी कपड़े के टैग की तरह ही दिख रहा है। उसे देखकर कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि उस पर बच्चा एग्जाम में पूछे गए प्रशनों का उत्तर लिखकर लाया है और वह चीटिंग कर रहा है।
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nagarpalika.memes_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये आइडिया अगर टीचरों ने देख लिया तो वैसे ही पकड़े जाएंगे।" दूसरे ने लिखा, "भाई ने अपने दिमाग का 100% से भी ज्यादा इस्तेमाल कर लिया।" तीसरे ने लिखा, "ये नहीं पढ़ता, ये तो इंजीनियरिंग करता है।" चौथे ने लिखा, "भाई ने तो जुगाड़ को नया लेवल दे दिया।" पांचवें ने लिखा, "हंसते-हंसते पेट दुख गया, लेकिन बंदे को सल्यूट है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।