सड़क पर आराम करते दिखा बाघ (X/@susantananda3)
जंगल का खूंखार और शिकारी जानवर अगर सड़क पर विराजमान हो जाए तो क्या होगा? ट्रैफिक जाम तो बनेगा ही, लेकिन साथ में थोड़ी सी दहशत और ढेर सारा रोमांच भी होगा। कुछ ऐसा ही हुआ इस वायरल वीडियो में, जहां एक बाघ जंगल से निकलकर सड़क पर आ बैठा। बाघ को सड़क पर बैठा देख सारी गाड़ियां थम गईं और लोग ठहरकर बाघ को देखने लगे।
इस वीडियो को रिटायर्ड IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बताया कि यह नजारा महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताड़ोबा टाइगर रिजर्व के पास चंद्रपुर-मोहर्ली मार्ग का है, जहां एक बाघ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया और वह सड़क पर घंटों तक आराम किया। नतीजा यह हुआ कि दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां थम गईं, और पर्यटक और ग्रामीण अपनी गाड़ियों पर ही सांस रोककर बैठे रहे। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखने के बाद हर कोई अपने रोम-रोम में सिहरन महसूस करने लगा।
वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि बाघ सड़क के बीचों-बीच बैठा है। वह कभी धूप में पेट के बल लेटा रहता है, तो कभी अंगड़ाई लेता दिखता है। मानो यह सड़क नहीं बल्कि उसका खुद का 'सनबाथिंग स्पॉट' हो। इधर, गाड़ियां कतार में खड़ी दिख रही हैं और बाघ अपना मस्त धूप में चिल कर रहा है। बाघ काफी देर तक सड़क पर बैठा और आराम करता रहा। बाघ को देख पर्यटक तो खुश थे, लेकिन ग्रामीण डर से कांप रहे थे। इसी दौरान कई लोग अपना कैमरा निकालकर सड़क पर आराम करते बाघ का वीडियो और फोटो लेने लगे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।