सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों से जुड़े तमाम तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियोज देख कभी कभी रोंगटे खड़े हो जाते हैं तो कभी काफी एंटरटेनिंग होते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि शेर एक लंगूर का पेड़ पर चढ़कर शिकार कर रहा है। दरअसल लंगूर अपनी जान बचाने के लिए पेड़ की ऊंची डाली पर बैठा रहता है तभी शेर भी उसे अपना शिकार बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ता है। शेर को अपनी तरफ आता देख लंगूर छलांग लगाता है लेकिन वो शेर का शिकार बन जाता है। इस वीडियो को देख आपको रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि शेर पेड़ पर लंगूर का शिकार करने के लिए चढ़ रहा होता है और नीचे शेर का पूरा कुनबा लंगूर का इंतजार कर रहा होता है। ऐसे में जैसे ही लंगूर जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगाता है वैसे ही शेरों ने उसे दबोच लिया।वीडियो में आप एक शेर को लंगूर को मुंह में दबोचकर ले जाता देख सकते हैं। जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी ppredator_wildlifevids से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 5 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चके हैं जबकि इस वीडियो को कई लोगों ने देखा है।
