वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक सवार ने कार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, फिर जो हुआ...

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 7, 2023, 08:28 AM IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सड़क पर एक लाल रंग की कार आकर सिग्नल पर रुक जाती है। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार सिग्नल पर ध्यान नहीं देता और लाल रंग की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार देता है। कार में टक्कर मारने के बाद बाइक सवार हवा में उड़ते हुए कार की विंडशिल्ड पर जा गिरता है जिसकी वजह से वह टूट कर चकनाचूर हो जाती है। वहीं बाइक की टक्कर से कार को काफी नुकसान होते देखा जा सकता है।

Image

बाइक सवार ने कार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर (Source:twitter)

सोशल मीडिया पर आए दिन एक्सीडेंट से जुड़े कई हैरतअंगेज वीडियो सामने आते रहते हैं जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसे देख यूजर्स हैरान हैं। गाड़ी चलाते वक्त हमें बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है ताकि हम किसी सड़क हादसे की चपेट में आने से बच सकें। इसलिए कहा जाता है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आप दंग रह जाएंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सड़क पर एक लाल रंग की कार आकर सिग्नल पर रुक जाती है। इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार सिग्नल पर ध्यान नहीं देता और लाल रंग की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार देता है। कार में टक्कर मारने के बाद बाइक सवार हवा में उड़ते हुए कार की विंडशिल्ड पर जा गिरता है जिसकी वजह से वह टूट कर चकनाचूर हो जाती है। वहीं बाइक की टक्कर से कार को काफी नुकसान होते देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर Hasna Zaroori Hai नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को खबर लिख जाने तक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 1524 लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा गलती किसकी ?????। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया पहले ख़ुद पर ध्यान दो, फिर दूसरों को ज्ञान दो।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article