वायरल न्यूज़

बहुत भारी मिस्टेक हो गया प्रभु! ट्रेन में पैसे मांग रही खूबसूरत किन्नर को देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के डिब्बे में एक खूबसूरत किन्नर यात्रियों से पैसे मांगती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में किन्नर की खूबसूरती देख हर कोई उस पर फीदा हो गया और उसके किन्नर होने की वजह से लोग भगवान को कोसने लगे।

Image

ट्रेन में दिखी खूबसूरत किन्नर (Instagram/@log.kya.kahenge)

भारतीय ट्रेनों में किन्नरों को पैसे मांगते आपने जरूर देखा होगा। कई लोगों का मानना है कि किन्नरों की दुआ जरूर पूरी होती है। अगर आपको किसी किन्नर ने दिल से दुआ दे दी तो आपके भाग्य बदल सकते हैं। इसी दुआ को पाने के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अक्सर उन्हें पैसे दे देते हैं। लेकिन कुछ लोग मजबूरी में भी पैसे देते हैं क्योंकि कुछ किन्नर ऐसे भी होते हैं जो पैसे ना मिलने पर आपसे बद्तमिजी करने पर उतारू हो जाएंगे। सारे किन्नर एक जैसे नहीं होते; कुछ बहुत ही सौम्य स्वभाव के भी होते हैं।

ट्रेन में दिखी खूबसूरत सी किन्नर

हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही सौम्य स्वभाव और खूबसूरत दिखने वाली किन्नर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के एक कोच में बेहद ही खूबसूरत किन्नर नजर आ रही है, जिसे देख लोग बस उसी को देखते रह गए। किन्नर की खूबसूरती देख कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह किन्नर होगी। इस किन्नर को देख ट्रेन कोच में सफर करने वाले सभी यात्री उस पर फीदा नजर आ रहे हैं। सबकी निगाहें उस पर टिकी हुई हैं। किन्नर के पीछे-पीछे एक शख्स को भौंरे की तरह डोलते हुए देखा जा सकता है जो उसकी खूबसूरती को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहा है। जब किन्नर उसकी तरफ पलट कर देखती है तो वह उसे एक 10 का नोट पकड़ा देता है।

वीडियो देख लोगों ने जताया अफसोस

किन्नर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने किन्नर के किन्नर होने पर भगवान को कोसा तो कुछ ने उसके किन्नर होने पर अफसोस जताया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भगवान ने गलत शरीर में डाल दिया इनको।" दूसरे ने लिखा, "भारी मिस्टेक हो गया प्रभु।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article