वायरल न्यूज़

Video: झांसी मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में घुसा सांप, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

झांसी के मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में एक 7 फीट लंबा सांप घुस गया। जब सांप पर अस्पताल के कर्मचारी की नजर पड़ी तो वह उसे देखकर घबरा गया। पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ऐसे में सांप को पकड़ने के लिए बन विभाग की एक टीम को बुलाया गया।

Image

झांसी मेडिकल कॉलेज में घुसा सांप (टाइम्स नाउ नवभारत)

उत्तर प्रदेश के झाँसी मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब गायनाकॉलोजी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में एक सांप दिखाई दिया। सांप की खबर फैलते ही पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल के कर्मचारी मौके पर जमा हो गए।

ऑपरेशन थिएटर में घुसा सांप

सांप की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सांप के रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। ऑपरेशन थिएटर में घुसे सांप को पकड़ना काफी मुश्किल था। ऐसे में वन विभाग की टीम को सांप को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब आखिरकार सांप को पकड़ा गया, तो पता चला कि सांप लगभग सात फीट लंबा था। सांप को पकड़ने के बाद भी सांप भागने के लिए मचलते रहा।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सांप के रेस्क्यू के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम की मेहनत साफ तौर पर देखी जा सकती है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article