वायरल न्यूज़

Viral Video: हिप्पो के सामने डटकर खड़ा रहा गार्ड, खुद को जोखिम में डालकर बचाई विजिटर्स की जान

चिड़ियाघर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हिप्पो अचानक अपने बाड़े के बाहरी दीवार के बहुत करीब आ गया और लोगों को अपना बड़ा सा मुंह खोलकर डराने लगा।

Image

बाड़े की दीवार पर खड़ा हिप्पो (X/@NewsAlgebraIND)

चिड़ियाघरों में आप गए हों तो आपने देखा होगा कि जंगली जानवरों को बाड़े में कैद कर रखा जाता है। कुछ के बाड़े खुले होते हैं तो कुछ के बंद। जो जानवर खतरनाक और आक्रामक होते हैं, उनके बाड़े के बाहर गार्ड भी तैनात रहते हैं, ताकि कोई अनहोनी हो तो वे मामले को संभाल सकें। हाल में चिड़ियाघर का ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हिप्पो अचानक से अपने बाड़े की दीवार के इतना नजदीक आ गया कि वह विजिटर्स को आसनी से नुकसान पहुंचा सकता था। हिप्पो अुना बड़ा सा मुंह खोले बाड़े की दीवार पर खड़ा था।

ये भी पढ़ें:

गार्ड ने हिप्पो से लोगों को बचाया

ऐसे में जू का एक सिक्योरिटी गार्ड उस हिप्पो को काबू करने की कोशिश करता दिखा और उसे वापस अपने बाड़े में भेंजने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गार्ड बिना किसी हथियार के हिप्पो के पास जाता है और उसके मुंह पर थपकी मारते हुए उसे वापस बाड़े में अंदर जाने पर मजबूर करता है। इस दौरान हिप्पो अपना गुस्सा भी दिखाता है, मगर गार्ड उससे डरने के बजाय उसके मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मारते रहता है। आखिरकार गार्ड अपनी बहादुरी से उस हिप्पो को पीछे हटने पर मजबूर कर देता है। बाहर खड़े विजिटर्स डर के मारे चीखते-चिल्लाते हुए सुने जा सकते हैं। इसके बाद गार्ड ने सभी विजिटर्स को सुरक्षित जगह पर ले जाकर दूर कर दिया। कोई हादसा नहीं हुआ। सब सुरक्षित रहे। बता दें कि हिप्पो देखने में शांत लगते हैं, लेकिन अगर उन्हें गुस्सा आ गया तो वे बहुत तेज और आक्रामक हो जाते हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 5400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर लोग गार्ड की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग उसे "सच्चा हीरो" बता रहे हैं, तो कई लोग उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सलाम है गार्ड साहब को, खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचाया"। दूसरे ने लिखा, "गार्ड साहब हिप्पो को थप्पड़ ऐसे मार रहे हैं, जैसे वह कोई गाय हो।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article