वायरल न्यूज़

Video: गोरिल्ला ने पकड़ लिए लड़की के बाल, मादा गोरिल्ला ने धर के कूटा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिल रहा है। जहां एक नर गोरिल्ला सामने खड़ी लड़की के बालों को पकड़े हुए नजर आ रहा है। जिससे लड़की डरकर चीखने लगी। वह बाल छुड़ाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गोरिल्ला ने मजबूती से पकड़ रखा था। तभी आगे जो हुआ उसे देख आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी।

Image

गोरिल्ला को लड़की का बाल पकड़ना पड़ा भारी (X/@AMAZlNGNATURE)

सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं। हाल में इसी से जुड़ा एक और वीडियो फिर से देखने को मिला है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान होने के साथ-साथ हंसते-हंसते लोटपोट भी हो गए। वीडियो गोरिल्ला परिवार का है, जहां एक नर गोरिल्ला को एक लड़की का बाल पकड़ना बहुत भारी पड़ गया। नर गोरिल्ला की इस हरकत से गुस्साई मादा गोरिल्ला ने उसे पकड़कर कूट दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गोरिल्ला ने पकड़े महिला के बाल तो हो गई पिटाई

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरिल्लों से मिलने आई लड़की के बाल उस नर गोरिल्ला ने पकड़ रखा है। वह उसकी मुठ्ठी से अपने बालों को छुड़ाने की बहुत कोशिश कर रही है, मगर वह नर गोरिल्ला उसके बाल छोड़ने को तैयार तक नहीं। इतने में एन्ट्री होती है मादा गोरिल्ला की, जो ऊंची पहाड़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते उसके पास आ पहुंचती है और नर गोरिल्ला के इस हरकत को देख गुस्सा जाती है। वह तुरंत उसे डांट लगाती है और लड़की का बाल छोड़ने को कहती है और जैसे ही वह नर गोरिल्ला उउसके बाल छोड़ता है, वैसे ही मादा गोरिल्ला उस पर हावी हो जाती है और उसे पकड़कर मारते हुए वहां से ले जाती है।

लोगों को पसंद आया यह वीडियो

इंसानों जैसा व्यवहार करते दिख रहे इन गोरिल्लों का वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 14 लाख लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने नारी सम्मान की बात करते हुए कहा कि एक महिला का सम्मान हर एक प्राणी करता है, चाहे वह इंसान हो या जानवर। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि मादा गोरिल्ला बहुत बहादुर और सख्त है, जबकि नर गोरिल्ला शरारती बच्चे की तरह है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article