जंगली जानवरों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें कई वीडियो हैरान कर देने वाले होते हैं तो कई ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शेर के बाड़े में घुसे एक शख्स पर शेर हमला कर देता है और उसे अपने जबड़े से दबोचकर घसीटते हुए काफी दूर तक ले जाता है।
शेर ने शख्स पर किया हमला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शेर के बाड़े में चला जाता है। देखने से वह वहां का केयरटेकर ही लग रहा है। शेर अपने बाड़े में टहल ही रहा होता है लेकिन अचानक से शेर को पता नहीं क्या होता है, वह शख्स को दौड़ा लेता है। शख्स भागते हुए बाड़े से निकलने की कोशिश करता है लेकिन उससे पहले शेर उसे दबोच लेता है और उसे घसीटते हुए बाड़े के अंदर दूर तक ले जाता है। बाड़े के बाहर खड़े लोग यह खौफनाक मंजर देखकर चीखने लगते हैं।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @GURDEEPKAHLON_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जंगली जानवरों के सामने सावधानी बरतने की सलाह दी।
लोगों ने जानवरों के सामने लापरवाही ना करने की चेतावनी दी
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हर जानवर पालतू नहीं होता, यह बात क्यों नहीं समझ रहे हैं लोग? आजकल तो पालतू जानवर भी अचानक हमला कर देते हैं। जानवरों के सामने बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "जानवरों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए आपको।" तीसरे ने लिखा, "रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, इतने खतरनाक जानवर के साथ इतनी लापरवाही से कैसे रह सकता है कोई?"
