सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हमें हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मासूम सी बच्ची और उसके पिता की बातचीत दिखाई गई है। वीडियो में यह बच्ची स्कूल नहीं जाने का बहाना बनाती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद इसके पिता भी इसको उसी अंदाज में जवाब भी देते हैं। 57 सेकंड का यह वीडियो बहुत ही मजेदार है। इस वीडियो को इंटरनेट के एक्स पर @Manojkukna4 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
बच्ची: पापा, आज मुझे स्कूल मत भेजो ना मेरा नाक बंद है। जिसके जवाब में बच्ची के पिता कहते हैं कि नाक बंद है तो क्या हुआ स्कूल तो खुली है ना फिर बच्ची कहती है कि पापा ऐसे मजाक मत करो। पापा, स्कूल तो हमेशा खुली ही होती है। जिसके बाद बच्ची के पिता कहते हैं कि नाक बंद है तो क्या हुआ स्कूल तो खुली है ना। स्कूल जाएगी ना, पढ़ाई करेगी ना, तो नाक ऑटोमेटिक खुल जाएगा।
पढ़ें इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रयाएं
उसके बाद बच्ची फिर से सवाल करती है कि ऑटोमेटिक वो कैसे? जिसके बाद बच्ची के पिता कहते हैं कि अपने आप खुल जाएगा। उसके बाद बच्ची फिर सवाल करती है कि मैं रोज सोती हूं तो क्यों नहीं खुलता, तू सोती है ना तो नाक भी सोता है, नहीं तो मच्छर घुस जाते हैं अंदर। इसलिए वह बंद हो जाता है, फिर सुबह वह वापस खुल जाता है। सुबह खुलता है तो मेरा नाक सुबह भी बंद हो जाता है। थोड़ा-थोड़ा खुलता है, फिर तू स्कूल जाएगी तो दूसरा भी खुल जाएगा। इस बच्ची के सवालों की झड़ी में से एक सवाल और निकलता है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। जिसमें पहले ने लिखा: "इतनी प्यारी सी गुड़िया रानी को मनाना भी कितना प्यारा लगता है", दूसरे यूजर ने लिखा: "बहुत ही क्यूट सी बच्ची है, नजर ना लग जाए", तीसरे ने लिखा: "बच्चे भगवान का रूप"। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 29 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
