समंदर का ये पक्षी उल्टी से करता है अपने दुश्मनों पर हमला, इस पैंतरे से बड़े-बड़े शिकारी परिंदे भी खाते हैं खौफ

आज हम आपको एक ऐसे समुद्री पक्षी के बारे में बताने जा रहे है, जो काफी दूर तक बिना थके उड़ सकता है। यह मछलियां और समुद्री कचरा खाकर समुद्र को साफ रखने में भी मदद करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि खतरा होने पर यह अपनी उल्टी अपने दुश्मनों पर फेंकता है। इसकी इस अटौकिंग स्ट्रेटजी को देख बड़े-बड़े पक्षी भी इसके पास आने से कतराते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Apr 18 2026, 12:57 IST
​समुद्र के आसमान पर राज करता है यह पक्षी01 / 07

​समुद्र के आसमान पर राज करता है यह पक्षी

प्रकृति में कई ऐसे जानवर और पक्षी हैं, जिनकी खासियत सुनकर हम हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा पक्षी है, जो अपने दुश्मनों पर अपनी उल्टी से हमला करता है।

कहां रहता है यह पक्षी?Image Credit : IStock02 / 07

कहां रहता है यह पक्षी?

यह एक समुद्री पक्षी है, जो ठंडे इलाकों में समुद्र के ऊपर उड़ान भरता है। ये पक्षी अधिकतर उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तरी प्रशांत महासागर जैसे ठंडे समुद्री इलाकों में पाए जाते हैं।

सीगल से थोड़े अलग हैं ये पक्षीImage Credit : IStock03 / 07

सीगल से थोड़े अलग हैं ये पक्षी

यह देखने में बिल्कुल सीगल (समुद्री चिड़िया) की तरह लगते हैं लेकिन ये उनसे थोड़े अलग होते हैं। इस पक्षी का नाम नॉर्दन फुलमार है। जसकी चोंच काफी मजबूत और नाक बहुत तेज होती है।

नाक होती है बहुत ही तेजImage Credit : IStock04 / 07

नाक होती है बहुत ही तेज

इस पक्षी की नाक दूर से ही खाने की खुशबू सूंघ सकता है और हवा में उड़ते-उड़ते खाना ढूंढ लेता है। साथ ही यह बिना थके काफी दूर तक उड़ सकता है। कई बार तो ये पक्षी बिना पंख हिलाए हवा में तैरते रहता है।

क्या खाता है यह पक्षी?Image Credit : IStock05 / 07

क्या खाता है यह पक्षी?

यह पक्षी अपने अपने खाने में मछलियां, स्क्विड और समुद्र में पड़े हुए कचरे को खाता है। इसी वजह से इसे समुद्र का सफाईकर्मी भी कहा जाता है। बता दें कि इस पक्षी की सबसे अनोखी ताकत उसकी उल्टी है।

कितने साल जीता है?Image Credit : IStock06 / 07

कितने साल जीता है?

यह पक्षी लगभग 30 से 40 साल तक जी सकता है, जो कि पक्षियों के लिए काफी लंबी उम्र होती है। कुल मिलाकर नॉर्दन फुलमार एक ऐसा पक्षी है जो दिखने में सीधा-सादा है लेकिन खुद को बचाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाता है कि इसके आगे-पीछे दूसरे शिकारी पक्षी मंडराने से भी डरते हैं।

इस पक्षी की सबसे खास बात क्या है?Image Credit : IStock07 / 07

इस पक्षी की सबसे खास बात क्या है?

अगर कोई बड़ा और खतरनाक पक्षी, जैसे बाज या गिद्ध, इसे पकड़ने की कोशिश करता है तो यह अपनी उल्टी उन पर फेंक देता है। इनकी उल्टी एक चिपचिपे और बदबूदार तेल की तरह होती है। यह तेल दुश्मन पक्षी के पंखों पर चिपक जाता है जिससे उनके पंख भारी हो जाते हैं और वे ठीक से उड़ नहीं पाते। जब वे पक्षी ठीक से नहीं उड़ पाते तो वे समुद्र में गिर जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!