वायरल न्यूज़

भारत की यंगेस्ट डेडलिफ्टर से मिलकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, 8 साल की उम्र में उठाती है 60 किलो वजन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 29, 2023, 01:52 PM IST

भारत की यंगेस्ट डेडलिफ्टर अर्शिया गोस्वामी करीब 60 किलो तक वजन उठा सकती हैं। अब ऐसे में देखा जाए तो ये काफी कम है, लेकिन जब आप अर्शिया की उम्र जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। अर्शिया की उम्र महज 8 साल है।

Image

8 साल की उम्र में 60 किलो तक का डेडलिफ्ट (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची उठाती है 60 किलो वजन
  • डेडलिफ्टर की उम्र महज 8 साल
  • ये है भारत की यंगेस्ट डेडलिफ्टर

Youngest Deadlifter Arshiya Goswami: सोशल मीडिया पर हर रोज लाखों लोग वायरल होते हैं। लेकिन असल में वायरल वही शख्स कहलाता है, जो मुश्किलों से लड़ना जानता है और चुनौतियों को भगाना जानता है। ऐसे में एक छोटी बच्ची का वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि बच्ची कितना अधिक भारी वजन का डेडलिफ्ट करती नजर आ रही है। वीडियो देख यूजर्स जमकर बच्ची को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक छोटी बच्ची आपको डेडलिफ्ट करती नजर आएगी, जिसकी उम्र महज 8 साल है। लेकिन बच्ची 60 किलो का वजन उठाती नजर आ रही है। इस वीडियो में बच्ची के जज्बे को भी देखा जा सकता है। ऐसे में बच्ची के डेडलिफ्ट करता हुआ इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है और लोग भी इसे काफी पसंद कर रहा है।

8 साल की उम्र में 60 किलो तक का डेडलिफ्ट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बच्ची ने तो कमाल कर दिया, भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जितना इस बच्ची ने किया, उतना एक आम इंसान वश के बाहर की बात है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'fit_arshia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article