News Ki Pathshala | Episode 136: देश की राजनीति में इन दिनों बयानों, रैलियों और विरोध प्रदर्शनों को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। एक तरफ जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दी गई विवादित टिप्पणी के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है, वहीं दूसरी ओर आगामी रैलियों और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के कड़े रुख ने स्थिति को और गरमा दिया है।