Dhurandhar | Amish Devgan | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर बयान देकर सियासी चर्चा छेड़ दी है। राघौगढ़ में अपनी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदुत्व को नफरत से जोड़कर लोगों से इससे दूर रहने की अपील की। दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व को अलग-अलग बताते हुए कहा कि सनातन धर्म का मूल संदेश पूरी दुनिया को एक परिवार मानना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन धर्म की पहचान को हिंदुत्व के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच भ्रम पैदा हो रहा है। उनका कहना है कि सनातन धर्म का सही अर्थ समझना बेहद जरूरी है।