ChakraView | Sumit Awasthi: Raihan Vadra के फोटो पर राजनीतिक रण!

Times Now Digital

Updated Oct 22, 2026, 21:11 IST

ChakraView | Sumit Awasthi: केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी में कुछ ऐसा हुआ कि उस पर सियासी कोहराम मच गया है। दरअसल, फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करने वाले नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस प्रबंधन ने प्रदर्शनी से ठीक पहले उनकी कई तस्वीरें हटवा दीं और कहा कि वे तस्वीरें फोटो प्रदर्शनी के थीम से संबंधित नहीं थी। बीकानेर हाउस प्रशासन ने ये कार्रवाई बुधवार की शाम प्रीव्यू सेशन के बाद की, जबकि प्रदर्शनी गुरुवार (आज, 22 अक्तूबर) से शुरू होने वाली थी। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तनातनी है..देखिए हमारी खास शो चक्रVIEW सुमित अवस्थी के साथ