न्यूज़

UP Lekhpal Result 2022: सीएम योगी ने आयोग को लगाई फटकार, जारी होने वाला है लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 02:40 PM IST

UP Lekhpal Mains Exam Result 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) किसी भी वक्त लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद, क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Image

सीएम योगी ने यूपी लेखपाल का रिजल्ट जल्द जारी करने का दिया निर्देश

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 जुलाई को आयोजित की गई थी लेखपाल की मुख्य परीक्षा।
  • परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक सीएम योगी की निगरानी।
  • रिजल्ट के तुरंत बाद लेखपाल के पदों पर किया जाएगा सिलेक्शन।

UP Lekhpal Result 2022 Date: यूपी लेखपाल की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं (UP Lekhpal Mains Result) किया गया है। यूपीएसएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, परीक्षा से लेकर कॉपियों की चेकिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर जायजा लिया जाता रहा है ताकि इसमें किसी प्रकार की कोई धांधलेबाजी ना हो पाए। यही कारण है कि रिजल्ट में देरी हुई है।

हालांकि अब अभ्यर्थियों को और अधिक इंतजार नहीं करना होगा। यूपीएसएसएससी किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बता दें इस बार लेखपाल की मुख्य परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा के अगले दिन अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 5 दिन का समय दिया गया था।

परीक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी समेत प्रदेश के 12 जिलों में निर्धारित थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई थी। पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। रिजल्ट जारी जारी होते ही, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के (UP Lekhpal Result Update) माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Lekhpal Mains Exam Result 2022, ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Lekhpal Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • सर्च बॉक्स में अपना नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
8वीं पास के लिए 63000 प्रतिमाह कमाने का मौका, बिना परीक्षा के सीधी भर्ती

UP Lekhpal Mans Cut off 2022, यहां देखें संभावित कटऑफ

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी के 8 हजार 85 लेखपाल के पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी लेखपाल के मेंस परीक्षा की संभावित कटऑफ की बात करें तो समान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए 82 से 88 मार्क्स चाहिए होंगे, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) के लिए 76 से 80 मार्क्स, ओबीसी के लिए 73 से 78 मार्क्स, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 70 से 75 अंक और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 65 से 70 मार्क्स चाहिए होंगे। कटऑफ मार्क्स पंजीकरण संख्या पर निर्धारित किए जाते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article