UP Lekhpal Result 2022 Updates: खत्म होने वाला है UPSSSC लेखपाल 2022 परिणाम का इंतजार
UP Lekhpal Result 2022 Updates: खत्म होने वाला है UPSSSC लेखपाल 2022 परिणाम का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी लेखपाल के रिजल्ट को लेकर लगातार जायजा लिया जाता रहा है, ताकि इसमें किसी प्रकार की कोई धांधलेबाजी ना हो पाए। यही कारण है कि रिजल्ट में देरी हुई है। बता दें इस बार नये नियम के साथ 31 जुलाई 2022 को यूपी लेखपाल की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए 13 लाख 90 हजार 305 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि पीईटी परीक्षा के बाद करीब 82 प्रतिशत यानी 1,142,628 अभ्यर्थियों को प्रतिस्पर्धा से बाहर कर दिया गया था। 2 लाख 47 हजार 677 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें से 2,12,863 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षा राज्य के 12 जनपदों, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, मुारादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी के 500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के तहत यूपी लेखपाल के कुल 8 हजार 85 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी लेखपाल के संभावित कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को कम से कम 85 से 88 मार्क्स चाहिए होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
