मध्य प्रदेश के भोपाल में शराब कारोबारी के ऑफिस पर हुई 10 से 12 लाख की लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में हथियारबंद बदमाश शराब कारोबारी को बांधकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। रचना नगर में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।