YRKKH 5000 Episode Celebration: Rajan Shahi ने स्टारकास्ट संग की पूजा, ढोल-नगाड़ों संग मनाया जश्न

YRKKH 5000 Episode Celebration: टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपने 5000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, जिस खुशी में निर्माता राजन शाही ने सेट पर स्पेशल पूजा का इंतजाम किया। इस पूजा में ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टारकास्ट के साथ-साथ उनके दूसरे शोज के कलाकार भी शामिल हुए। सेट पर न केवल पूजा रखी गई बल्कि राजन शाही ने ढोल-नगाड़ों का भी इंतजाम किया, जिसकी धुन पर कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए। कलाकारों के साथ-साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी टीम ने भी जश्न मनाया और डांस किया।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited