विक्की कौशल ने देखी कैटरीना कैफ की फिल्म Merry Christmas, पत्नी की एक्टिंग के हुए मुरीद

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में कैटरीना के काम ने लोगों को किया इंप्रेस। कैटरीना के पति विक्की कौशल ने फिल्म मेरी क्रिसमस हाल ही में देखी है। उन्होंने फिल्म में कैटरीना के काम की तारीफ की है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, माय लव मुझे आप पर गर्व है जिस तरह से आपने राघवन सर से स्टोरी टेलिंग में सरेंडर किया है। मारिया की जटलिता उसकी मिस्ट्री, मैजिक और रॉननेस को दिखाया है। आपने अपने रोल को ईमानदारी से निभाया है और वो आपका डांस उफ्फ। ये आपका अब तक का सबसे बेहतर काम है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited