Vasudha update: सीरियल 'वसुधा' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपकमिंग एपिसोड में वसुधा घर में पूजा की तैयारी करेगी जिसे देख देव भड़क जाएगा। देव नहीं चाहता कि वसुधा इस घर में रहे। हालांकि वसुधा का साथ चंद्रिका देगी और उसे ही पूजा करने को कहेगी। चंद्रिका साफ कह देगी कि अगर कोई वसुधा के कारण पूजा में नहीं बैठना चाहता तो वो जा सकता है। ये सुन देव चुपचाप वसुधा संग पूजा करेगा और इस दौरान दोनों करीब आएंगे।