करण जौहर के एक्शन प्रोजेक्ट में नजर आएंगे वरुण-टाइगर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Priyanka Jha

Updated Apr 25, 2024, 21:38 IST

वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ करण जौहर की एक्शन- कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आएगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा। फिल्म का निर्देशन राज मेहता करेंगे। राज इससे पहले वरुण के साथ जुगजुग जियो में काम कर चुके हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। वहीं, वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में एक्टर अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर फैंस को काफी पंसद आया था। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।