Aadi Shankaracharya Official Trailer: भारत वर्ष की सबसे बड़ी कहानी दिखाएगी ये सीरीज! सीरीज 'आदि शंकराचार्य' का ट्रेलर रिलीज

Madhav Sharma

Updated Oct 12, 2024, 14:07 IST

भारत के महान राष्ट्रनायक और विचारक श्री आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित वेब सीरीज आदि शंकराचार्य का जबरदस्त टीज़र बेंगलुरु में दशहरे के पावन अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी की उपस्थिति में लॉंच किया गया।एक मिनट के ट्रेलर में भव्य सेट दिखाई दे रहे हैं, वीएफएक्स नजर आ रहा है। ऐसी घटनायें दर्शाई गई हैं कि कैसे एक महान विचारक देश को टुकड़ों में बंटने से बचाता है।