TMKOC: तो इस तरह रक्षाबंधन मनाते हैं दिशा वकानी और मयूर वकानी, बोले- मेरे लिए हर दिन रक्षाबंधन...

ashna malik

Updated Aug 9, 2025, 16:08 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। शो में दया बेन और सुंदर लाल असल जिंदगी में भी भाई-बहन हैं। दिशा वकानी और मयूर वकानी की ऑनस्क्रीन जोड़ी जितनी जबरदस्त है, असल में भी इन भाई-बहन में उतना ही प्यार है। वहीं हाल ही में मयूर वकानी ने बताया कि वह और दिशा वकानी कैसे रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हैं। मयूर वकानी ने कहा कि उनके और दिशा वकानी के लिए हर दिन रक्षाबंधन है। क्योंकि उनकी बहन दिशा हमेशा प्रार्थना करती है कि उनका भाई जहां भी रहे, खुश रहे और स्वस्थ रहे।