Baaghi 4 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, टाइगर-संजय दत्त ने खींचा ध्यान

Abhay

Updated Aug 30, 2025, 13:38 IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की धमाकेदार एक्शन फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) का ट्रेलर आज यानी 30 अगस्त रिलीज हो गया। फिल्म ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के प्रोडक्शन और ए. हर्षा (A. Harsha) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में टाइगर रॉनी के किरदार में लौटे हैं, जो इस बार पहले से ज्यादा खूंखार नजर आए है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई गई है, जहां संजय एक खतरनाक विलेन के रोल में हैं। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) और हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) की एक्शन सीन्स भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। फिल्म बागी 4 अगले महीने यानी 5 सितंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक देगी।