नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द रॉयल्स" की तारीख पता चल गई है। साक्षी तंवर, ज़ीनत अमान, भूमि पेड़नेकर, ईशान खट्टर स्टार वेब सीरीज मई में रिलीज होने जा रही है। प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित, आठ एपिसोड की ये वेब सीरीज इंडिया के रॉयल लाइफस्टाइल को मजाकिया अंदाज में पेश करने वाली है। डेट की घोषणा भी मेकर्स ने अनोखे अंदाज में की है। सभी स्टार्स अपने परिवार का पोट्रेट बनाने के लिए खड़े हैं, जहां पर मीठी बहस दिखाई देती है।