Taara Taara song: पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू का चौथा गाना हुआ आउट, निधि अग्रवाल ने दिखाया जबरदस्त डांस मूव्स

Poonam Shukla

Updated May 28, 2025, 13:35 IST

Taara Taara song: पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू का चौथा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में निधि अग्रवाल का जबरदस्त डांस मूव्स नजर आ रहा है। फैंस इस गाने को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सभी निधि अग्रवाल के शानदार डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं। इस गाने में पवन कल्याण भी कुछ देर के लिए दिखाई देते हैं। जिसमें निधि के साथ उनकी केमिस्ट्री को दिखाया गया है। इस गाने को एमएम केरावनी ने कंपोज किया है और इसके बोल श्री हर्ष इमानी ने लिखे हैं। पवन कल्याण की ये फिल्म 12 जून को पांच भाषाओं में रिलीज होगी। वही इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा निधि अग्रवाल, सत्यराज और जीशु सेनगुप्ता भी नजर आने वाले हैं।