बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल, जो हमेशा अपने बेबाक अंदाज और बुलंद आवाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने हाल ही में जूम को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बहुत सी बातों के खुलासे किए हैं। सनी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें श्रीदेवी से दिक्कत हुआ करती थी। इसी के साथ उन्होंने अपनी फिल्मों के बारे में भी बताया, जिनमें "गदर", "अर्जुन", "दामिनी" जैसी फिल्में शामिल थीं। जैसे सबका कोई न कोई क्रश होता है, वैसे ही सनी पाजी के भी बहुत से बॉलीवुड क्रश रह चुकें हैं। एक्टर ने यह भी कहा कि मैं सबका फेवरेट डायलॉग "ढाई किलो का हाथ" बोल-बोल कर थक चुका हूं।