जहीर इकबाल संग शादी करके खुद को खुशनसीब मानती हैं Sonakshi Sinha, बोलीं- मुझ पर कोई प्रेशर...

Priyanka Jha

Updated Sep 15, 2024, 21:50 IST

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। एक्ट्रेस शादी के बाद से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो खुद को जहीर से शादी करने के बाद खुशनसीब मानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि आज के समय में महिलाएं काम और घर दोनों संभालती है। ऐसे में मुझ पर घर जाकर खाना बनाने का कोई प्रेशर नहीं है। अगर मैं चाहती हूं तो खाना बनाऊंगी क्योंकि मैं चाहती हूं। एक्ट्रेस ने एक इवेंट में शादी के बाद पहली बार खाना बनाया। एक्ट्रेस ने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा मेरी मां खुशी होगी। वो बेहतरीन कुक हैं। एक्ट्रेस ने कहा मैंने पहली बार इतने सारे लोगों के बीच में कुछ बनाया है। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा काम किया है। मुझे अच्छा लगा। मैं भविष्य में जरूर कुकिंग सीखूंगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार हीरामंडी में नजर आई थीं। सीरीज में उनका काम दर्शकों को खूब पसंद आया था।