Shraddha Kapoor ने स्टंटवूमेन की तारीफ में पढ़े कसीदे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो

Madhav Sharma

Updated Sep 4, 2024, 19:27 IST

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल कर रही है। इस बीच अब श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह एक स्टंट वूमेन की जमकर तारीफ करती और उनके हाथों को चूमती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस के डाउन टू अर्थ नेचर की भी तारीफ होने लगी हैं। यहां एक्ट्रेस के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।