डॉन- माफिया की वाट लगाने आ रहे हैं शाहिद कपूर, सामने आया देवा का धांसू ट्रेलर

Kumar Sarash

Updated Jan 17, 2025, 14:30 IST

Deva Trailer: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर काफी दिनों से बड़े पर्दे से दूर थे। आखिरी बार वो कृति सेनॉन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में उलझा जिया' में नजर आए थे। अब एक बार फिर से शाहिद कपूर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म देवा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार शाहिद कपूर दबंग पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में शाहिद कपूर खतरनाक एक्शन और स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। शाहिद की ये फिल्म 31 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।