Shah Rukh Khan ने रेड कार्पेट पर दिया बुजुर्ग आदमी को धक्का! वीडियो देख खौला लोगों का खून

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपने अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं। शाहरुख खान चंज दिनों पहले एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने थे, जहां उन्हें सम्मानित भी किया गया। लेकिन इसी फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान रेड कार्पेट से एक बुजुर्ग इंसान को पीछे की ओर धकेलते नजर आए। इसके बाद शाहरुख खान ने दोबारा रेड कार्पेट पर आकर पोज दिये। लेकिन शाहरुख खान का ये तरीका लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। उन्होंने शाहरुख खान को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited