शाहरुख खान की सेहत में आया सुधार, श्रुति हासन का शांतनु हजारिका संग हुआ ब्रेकअप

Abhay

Updated May 23, 2024, 20:33 IST

बॉलीवुड के सुपस्टार शाहरुख खान को तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। इसके बाद से किंग खान के फैंस काफी परेशान थे। लेकिन उनकी मैनेजर पूजा ददलानी के ट्वीट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। पूजा ददलानी ने ट्वीट कर बताया किंग खान अब ठीक है। इसके बाद ये भी खबर आई कि शाहरुख खान को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने अपनी ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। आपको बता दें कि श्रुति हासन का अफेयर शांतनु हजारिका संग चल रहा था।