'पीटना चाहूंगी मैं उसको...'- रजत दलाल पर सारा अरफीन खान ने निकाली भड़ास, बोलीं- मैंने भाई माना लेकिन...

ashna malik

Updated Sep 1, 2025, 19:45 IST

'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सारा अरफीन खान के शो में रहते हुए रजत दलाल से काफी अच्छा बॉन्ड बन गया था। यहां तक कि अरफीन खान ने भी रजत दलाल को अपना भाई बताया था। वहीं अब उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान रजत दलाल संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि जो लोग घर में हमारे नजदीक थे, उनके साथ अब हमारे कोई रिश्ते ही नहीं हैं। बात हमारी होती थी और मैं उन्हें सिर्फ शुभकामनाएं ही देना चाहूंगी। सारा अरफीन खान ने बताया कि रजत दलाल उनके लिए भाई से भी बढ़कर थे।