कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी करने जा रहा है। साल 2025 की शुरुआत में विवादों के चलते यह शो बंद हो गया था, लेकिन अब इसका दूसरा सीजन पहले से भी बड़े अंदाज में लौट रहा है। नेटफ्लिक्स ने एक मजेदार प्रोमो के साथ शो की वापसी का ऐलान किया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि समय रैना का नया स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल भी जल्द नेटफ्लिक्स पर आएगा। 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का पहला एपिसोड 20 जून 2026 को शाम 7 बजे रिलीज होगा। इस शो को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये शो यूट्यूब पर भी देखने को मिलेगा।