Salman Khan के घर हुई फायरिंग का मकसद आया सामने, अब भाईजान भी दर्ज कराएंगे बयान

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान के घर पर कुछ ही दिनों पहले दो अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारियां भी की हैं। सलमान खान के घर पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी। वहीं अब मुंबई पुलिस ने फायरिंग के पीछे का मकसद बताया है। खबरों की मानें तो सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग उनके मारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें डराने के लिए थी। बताया जा रहा है कि अब सलमान खान भी ओपन फायरिंग को लेकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited