'अगर जिंदा रहना है तो...'- सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती की भी हुई मांग

ashna malik

Updated Nov 5, 2024, 15:31 IST

बॉलीवुड के धमाकेदार एक्टर सलमान खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों सलमान खान पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में एक बार फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली, साथ ही उनसे फिरौती की भी मांग की गई। धमकी देने वालों ने सलमान खान के लिए मैसेज में लिखा कि अगर वह जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे (विश्नोई समाज) मंदिर जाना होगा, साथ ही 5 करोड़ रुपये भी देने होंगे। धमकी भरे मैसेज में लिखा नजर आया कि अगर सलमान खान ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।