ICC वर्ल्ड कप 2023 में चक्कर में लटका Bigg Boss 17, सलमान खान का पारा हुआ हाई?

कलर्स के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 17' के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूं तो हर साल 'बिग बॉस 17' की शुरुआत सितंबर के आखिर में ही हो जाती है, लेकिन इस बार मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' में देरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान का 'बिग बॉस 17' 20 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चक्कर में मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' में देरी की है, क्योंकि उनका मानना है कि वर्ल्ड कप के कारण शो की टीआरपी पर असर पड़ेगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक सलमान खान का रिएक्शन आना बाकी है। एक्टर को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह 'बिग बॉस 17' में हो रही देरी से नाराज हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited