11 साल बाद साथ काम करेंगे सलमान खान-संजय दत्त, इस सिंगर के म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

Priyanka Jha

Updated Jul 22, 2024, 22:18 IST

संजय दत्त और सलमान खान इंडस्ट्री के पुराने दोस्त हैं। दोनों सुपरस्टार 11 साल बाद फिर से साथ में काम करेंगे। दोनों सुपरस्टार साथ में सिंगर एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। दोनों ने इससे पहले साथ में साल 2012 में सन ऑफ सरदार में काम किया था। फिल्म में सलमान ने स्पेशल परफॉर्मेंस दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सुपरस्टार साथ में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि सलमान के पनवेल वाले फार्महाउस पर संजय संग नजर आए थे। गाने के साथ दोनों स्टार्स डांस भी करने वाले हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।