Lawrence Bishnoi गैंग से मिल रही धमकियों के बीच दुबई रवाना होंगे Salman Khan, सामने आया कारण

ashna malik

Updated Oct 23, 2024, 16:04 IST

बॉलीवुड के भाई यानी सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान को लगातार लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकियां मिल रही हैं। इन सबके बीच खबर आ रही है कि सलमान खान जल्द ही दुबई रवाना होंगे। वो 7 दिसंबर को दुबई की उड़ान भर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान दुबई में 'दबंग रिलोडेड' इवेंट के लिए जा रहे हैं। उनके साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी दुबई पहुंच सकते हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की जान पर खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है।