Ranbir Kapoor को फैन ने गिफ्ट दिया बेटी राहा का हैंडमेड पोर्ट्रेट, वीडियो हुआ वायरल

Priyanka Jha

Updated May 6, 2024, 22:41 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं। एक्टर हर इंटरव्यू में अपनी बेटी का जिक्र करते हैं। एक्टर को एक इवेंट में उनकी एक फैन ने उन्हें बेटी राहा की हैंडमेड पोर्ट्रेट पेंटिंग दी। इस पेंटिंग को देखकर एक्टर बेहद खुश हुए। एक्टर ने फैन के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें शुक्रिया कहा। रणबीर और उनकी फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस राहा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। राहा की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। रणबीर और आलिया ने पिछले साल क्रिसमस पर बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखाया था। इसके बाद से राहा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं।