राम गोपाल वर्मा ने Urmila Matondkar को लेकर किया था शॉकिंग खुलासा, लोग हो गए थे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर शादी के 8 साल मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने वाली हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस शॉक्ड हो गए है। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उर्मिला को मोहसिन से शादी करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। फैंस का कहना था कि ये शादी लंबा नहीं चलेगी। एक्ट्रेस की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस और राम गोपाल वर्मा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों साथ में करीब 13 फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस की पहली फिल्म रंगीला को भी राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया था। दोनों अक्सर साथ में पार्टी और इवेंट में साथ में नजर आते थे। डायरेक्टर ने अपनी किताब में उर्मिला की तारीफ करते हुए अपना प्यार जाहिर किया था। उन्होंने बताया कि मैं उर्मिला के चेहरे से लेकर फिगर हर चीज का दिवान था। मैं चाहता था कि लोग उनकी खूबसूरती देखें। रंगीला गर्ल के बारे में रामू अपना प्यार जाहिर करने से कभी नहीं कतराते हैं। उर्मिला की वजह से राम गोपाल वर्मा का उनकी पत्नी से तलाक हो गया था।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited