Vilaayath Budha का धांसू टीजर हुआ रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग ने बनाया दीवाना

Abhay

Updated Sep 6, 2025, 12:01 IST

साउथ के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म विलायथ बुद्धा का टीजर रिलीज हो गया। इस टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। जयन नांबियार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जी.आर. इंदुगोपन के मशहूर नॉवेल पर आधारित है। टीजर में पृथ्वीराज का किरदार डबल मोहनन, एक चंदन चोर, गजब का डरावना और मजेदार है। वो भास्करन मास्टर (शम्मी थिलकन) के साथ चंदन के पेड़ की मालिकी को लेकर भिड़ता है। टीजर में पुष्पा का रेफरेंस भी है, जहां डबल मोहनन कहता है, 'मैं लोकल हूं, इंटरनेशनल नहीं।' फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी अपडेट सामने नहीं आया है।