Sidharth Anand ने Saif Ali Khan को बताया अपना पहला हीरो, सेट से पोस्ट की फोटो

Lalit Kumar

Updated May 27, 2024, 14:53 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' और 'फाइटर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। अब सिद्धार्थ ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ एक नई धांसू एक्शन फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। निर्देशक ने बुडापेस्ट में सेट से तस्वीरें पोस्ट कीं और सैफ को अपना 'पहला हीरो' बताया। बता दें इससे पहले सैफ अली खान को फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रावण का किरदार निभाया था। इसके अलावा सैफ अली खान के पास जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' भी है।