नोरा फतेही ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया, वजह जान हो जाएंगे हैरान

प्रियंका झा

Updated Sep 10, 2023, 22:17 IST

मोरक्को भूंकप में लोगों की मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया मदद का हाथ। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने पीएम मोदी का शुक्रिया किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस बड़े समर्थन के लिए आपका शुक्रिया। आप जागरूकता बढ़ाने के लिए और मदद का हाथ बढ़ाने वाले पहले देशों में से एक हैं। मोरक्को के लोग आपके बहुत अभारी है। जय हिंद। आपको बता दें कि मोरक्को में करीब 6.8 तीव्ररता का भूंकप आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, भूंकप में 2000 लोगों की मौत हो चुकी है।