Chakraview | Sumit Awasthi | Mayawati के Post से BSP की लड़ाई बेपरदा !

Times Now Digital

Updated Sep 10, 2026, 00:01 IST

Chakraview | Sumit Awasthi | BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर बड़ा संकेत दिया है। मायावती ने कहा है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पूरी तरह राजनीति से संन्यास लेना होगा, तभी आकाश आनंद पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम कर पाएंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब BSP में आकाश आनंद की भूमिका और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सितंबर की शुरुआत में मायावती ने आकाश आनंद को फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी देने से इनकार करते हुए राजनीतिक रूप से और परिपक्व होने की बात कही थी।