बिग बॉस 19 के मंच पर बीती रात नागिन 7 का फर्स्ट लुक रिवील किया गया। एकता कपूर और प्रियंका चाहर चौधरी ने फैंस को सरप्राइज देते हुए भाईजान के शो के मंच पर रंग जमा दिया। जैसे ही नागिन 7 का फर्स्ट लुक सामने आया फैंस के बीच खलबली मच गई। फैंस लगातार नागिन 7 पर अपने-अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। अगर सोशल मीडिया पर चल रही बातों की मानें तो मेकर्स को प्रियंका के लिए विलेन का रोल देना चाहिए था न कि लीड नागिन। फैंस का मानना है कि वो नागिन के रोल से ज्यादा विलेन के रोल में फिट लग रही हैं।