TMKOC: 'दयाबेन' की वापसी के खोखले वादे कर रहे हैं असित मोदी! अब जाकर खुली पोल

TNN Entertainment Desk

Updated Aug 10, 2023, 17:46 IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में यूं तो हर एक किरदार लोगों का खूब ध्यान खींचता है। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लोगों को आज भी 'दयाबेन' की कमी खलती है। हालांकि कुछ ही दिनों पहले असित मोदी ने वादा किया था 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द ही दयाबेन की वापसी होगी और वह इस किरदार के लिए टीवी एक्ट्रेसेस के ऑडिशन भी ले रहे हैं। लेकिन हाल ही में शो का हिस्सा रह चुकीं मोनिका भदौरिया ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने मेकर्स की पोल खोलते हुए बताया कि शो में 'दयाबेन' नहीं आने वाली हैं। बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल अदा करने वाली दिशा वकानी ने साल 2017 में ही शो छोड़ दिया था।