Mharo Pallo Latke: अरमान मलिक के गाने ने यू-ट्यूब पर लगाई आग, पायल भाभी के ठुमकों ने बनाया दीवाना

ashna malik

Updated Aug 27, 2024, 15:54 IST

'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाले पायल मलिक, अरमान मलिक और कृतिका मलिक अपने व्लॉग के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। पहले जहां तीनों अपने रिश्तों की उलझी कड़ी के कारण चर्चा में थे। वहीं अब पायल मलिक, अरमान मलिक और कृतिका मलिक अपने लेटेस्ट यू-ट्यूब वीडियो सॉन्ग के लिए चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, तीनों का गाना 'म्हारो पल्लो लटके' रिलीज हुआ है, जिसमें तीनों ने धूम मचा दिया है। लेकिन गाने में पायल भाभी ने ऐसे ठुमके लगाए कि उनके आगे सपना चौधरी भी फेल नजर आईं। वहीं दूसरी ओर 'म्हारो पल्लो लटके' के जरिए अरमान, पायल और कृतिका ने विशाल पांडे पर भी तंज कसा है।