MANO YA NA MANO Trailer: सस्पेंस और थ्रिल से भरा है फिल्म का ट्रेलर

archana vashisht

Updated Nov 4, 2025, 16:16 IST

हितेन तेजवानी, राजीव ठाकुर और शिखा मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज पॉसिबल’, का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच रहस्य और सस्पेंस भर दिया है, अब सभी को फिल्म के रिलीज होने का इंतज़ार है। 'मानो या ना मानो’ हॉलीवुड की चर्चित कल्ट क्लासिक फिल्म ‘द मैन फ्रॉम अर्थ ’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। खास बात यह है कि यह पूरी फिल्म एक ही लोकेशन पर शूट की गई है । फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने दोस्तों को बताता है कि वह पिछले 14,000 सालों से ज़िंदा है और 40 साल की उम्र के बाद कभी बूढ़ा नहीं हुआ। सुनने में यह जितना अविश्वसनीय लगता है, फिल्म में उसकी चर्चा और बहस उतनी ही दिलचस्प बनती जाती है।